एक पुरुष श्रोता मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रहे है की इनको यह धारावाहिक बहुत अच्छा लगता है। स्नेहा जी ने जो परिवार के बारे,किशोर किशोरियों के बारे में, साथ ही नकली दवाओं के घोटाला की जानकारी दी।इससे हमारे समाज और देश में यह बदलाव आया की कौन सा अस्पताल में जाना है,कैसी दवा खरीदनी है,साथ ही यह भी पता चला की पढ़ा-लिखा होना जरुरी है जिससे ये पता चल सके की दवा असली है या नकली ताहि इससे हमे कोई नुकसान ना हो। डॉक्टर स्नेहा ने सभी को बहुत अच्छी-अच्छी जानकारिया दी।और साथ ही किशोर-किशोरियो के बारे भी जानकारी दी गयी की 18 वर्ष से कम और लड़को की 21 वर्ष से कम उम्र में शादी करना कानूनी अपराध है।लड़कियों की शादी 18 वर्ष के बाद करना अनिवार्य है और इस उम्र में लड़कियों का शारीरिक और मानसिक विकास अच्छे से हो जाता है।और लड़के की उम्र 21 वर्ष होना बहुत जरुरी है ताकि वो अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभा सके।इसलिए छोटी उम्र में बाल विवाह करना कोई जरुरी नहीं है।